इंडस्ट्री में 20 साल होने पर बोलीं करीना- एक्टिंग करने के लिए ही पैदा हुई, मरते दम तक यही करूंगी
बॉलीवुड डेस्क. साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस करीना कपूर को इंडस्ट्री में लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने दैनिक भास्कर से खासतौर पर अपना सफर बयां किया।
-
इंडस्ट्री में मेरा 20 साल का सफर बड़ा ही कमाल का रहा है। इस दौरान मैंने कई बेहतरीन लोगों के साथ काम किया है। मुझे हमेशा से लगता है कि मैं एक्टिंग करने के लिए ही पैदा हुई थी। मेरे अंदर वो पैशन है और उम्मीद करती हूं कि मरते दम तक एक्टिंग करूंगी।
-
अब तक मैंने जितनी फिल्मों में काम किया वो सभी मेरी फेवरेट हैं। मैं इनमें से किसी एक को अपनी फेवरेट फिल्म नहीं बता सकती। मैं आज जो भी हूं किसी एक फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि इन सभी फिल्मों की वजह से हूं। इसमें सक्सेसफुल फिल्मों के साथ ही मेरी उन फिल्मों का भी बड़ा हाथ है जो फ्लॉप रहीं। उन सभी ने भी मुझे कुछ न कुछ दिया है। कुल मिलाकर इस मुकाम तक पहुंचने में मेरे फेलियर का भी बहुब बड़ा हाथ है।
-
'लाल सिंह चड्ढा' मेरे लिए बहुत ही स्पेशल फिल्म है। जब सही वक्त होगा, तब हम इसके बारे में बात करेंगे। इस फिल्म के जरिए मुझे एक बार फिर से आमिर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है और यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। मैं उनकी हमेशा से ही बहुत बड़ी फैन रही हूं। वो सिनेमेटिक जीनियस हैं।
-
करीना जल्द ही अपने चैट शो 'व्हाट वुमन वॉन्ट' का सीजन 2 लेकर आने वाली हैं। इस बार शो पर बतौर गेस्ट उनके पति सैफ अली खान और सास शर्मिला टैगोर नजर आएंगे। इस बारे में करीना कहती हैं, 'फाइनली सैफ मेरे शो पर आ रहे हैं। वे यहां मॉडर्न मैरिज के बारे में बात करेंगे। मुझे लगता है कि इस शो का पहला सीजन बहुत सक्सेफुल रहा था। लोगों को वो सभी टॉपिक पसंद आए थे, जो हमने डिस्कस किए थे। इस बार हमारे पास बहुत ही स्पेशल गेस्ट लिस्ट है। इस बार शो पर मेरी सासू मां भी नजर आएंगी। इसलिए यह सीजन पिछली बार से और एक्साइटिंग होने वाला है।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31OQjJs
No comments