इंश्योरेंस लेते समय एड-ऑन कवर और वॉलेंटरी डिडक्शन पर दें ध्यान
यूटिलिटी डेस्क.यदि आपके पास कार है तो आपके पास या तो कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस होगी या फिर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस ले रखा होगा। मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी एक्सपायर हो, इससे पहले इसे रिन्यू कराने की जरूरत होती है। लेकिन कुछ ग्राहक ऐसे होते हैं जो पॉलिसी खरीदने से पहले इसके फीचर, नियम-शर्तों पर कम ध्यान देते हैं और मौजूदा पॉलिसी के नियम-शर्तों पर ही उसे रिन्यू करा लेते हैं। पॉलिसी रिन्यू कराना आपको एक मौका देता है कि आप अपनी जरूरतों पर गौर करें और उसके मुताबिक पॉलिसी में बदलाव करवाएं।
-
मोटर बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने से पहले इंश्योरेंस कंपनी से पूछें कि ऐसे कौन से एड-ऑन कवर हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। मसलन, यदि आप ऐसे क्षेत्र में रह रहे हैं जहां बाढ़ आ सकती है तो अपनी गाड़ी के इंजन के लिए अतिरिक्त बीमा कवर ले सकते हैं। जीरो डेप्रिसिएशन या डेप्रिसिएशन शील्ड एक और एड-ऑन कवर है। इसके तहत बीमा कंपनी क्लेम के वक्त डेप्रिसिएशन की गणना न कर वाहन के पार्ट्स का बाजार मूल्य पर भुगतान करती है।
-
यदि आपने पिछली मोटर बीमा पॉलिसी में यह विकल्प को नहीं चुना है तो रिन्युअल के समय इस विकल्प को चुन सकते हैं। इसमें बीमाधारक क्लेम के समय एक निश्चित राशि स्वेच्छा से खुद अदा करता है। इससे बीमा प्रीमियम की राशि कम हो जाती है। इस पूर्व-निर्धारित सीमा से अधिक क्लेम का भुगतान बीमा कंपनी वहन करती है।
-
मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी में फीचर्स की विस्तृत जानकारी होती है। साथ ही जो फीचर शामिल नहीं है उसका भी उल्लेख होता है। यदि मौजूदा पॉलिसी में कोई खास फीचर शामिल नहीं है तो रिन्युअल के समय जुड़वा सकते हैं।
-
बीमा कंपनियों ने एप लॉन्च किए हैं। इनसे आप स्मार्टफोन से मोटर क्लेम दाखिल कर सकते हैं और इसे सैटल कर सकते हैं। फोटो व वीडियो की मदद से एक निश्चित सीमा तक कैश क्लेम 20 मिनट में सैटल हो जाते हैं।
-
पिछले साल में कोई क्लेम नहीं करने पर इंश्योरेंस कंपनी बीमाधारक को नो-क्लेम बोनस देती है। इसकी राशि पॉलिसी के रिन्युअल के समय अदा किए जाने वाले प्रीमियम के 20%-50% तक हो सकती है।
-
बुनियादी तौर पर मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी एक्सपायर हो, उससे पहले इसे रिन्यू कराना महत्वपूर्ण है। पॉलिसी एक्सपायर होने के 90 दिन के बाद नो-क्लेम बोनस की पात्रता खत्म हो जाती है। इसलिए पॉलिसी एक्सपायर हो, उससे पहले इसे रिन्यू करा लेना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VlhwB8
No comments