टैरो कार्ड के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, किन लोगों को मिलेगा लाभ
जीवन मंत्र डेस्क। टैरो कार्ड्स के अनुसार सोमवार, 18 नवंबर को मेष राशि के लोंगों को संघर्ष अधिक करना होगा, वृष राशि के लोगों को जीवन साथी के साथ संयम भरा व्यवहार रखना होगा। टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, 18 नवंबर का दिन...
- मेष - Nine of Swords
परिस्थिति से लड़ने की बजाए उसमें ढलने का प्रयास करें। जितना लड़ेंगे, संघर्ष करेंगे, उतनी ही परिस्थिति बिगड़ती जाएगी। आज कार्यों में विलंब हो सकता है, कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है, तनाव न लें, अपने प्रयास निरंतर करते रहें। निजी जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि भविष्य में आपके विचारों पर सकारत्मक प्रभाव डालेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।
करियर: आज का दिन काम में कुछ ज्यादा फलदायक नहीं रहेगा। काम में किसी कठिनाई के चलते किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे तो अच्छा रहेगा।
लव: अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है।
हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा।
- वृष - The Empress
आज अपने प्रेमी या जीवन साथी से संयम भरा व्यवहार रखें। पुराने रिश्तों को सोच कर अपने नए रिश्तों में तनाव उत्पन्न न होने दें। यदि पार्टनर ढूंढ रहे हैं तो अपनी अपेक्षाओं पर नियंत्रण रखें, आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
करियर: आज का दिन काम का भार अधिक रहेगा कारण आपका कम में मन कम लगेगा। ऐसा न करें नहीं तो कोई गलती हो सकती है जो आपको भारी पड़ेगी।
लव: किसी पर इतना न निर्भर हों कि आपका महत्व कम हो जाए।
हेल्थ: आज सर्दी जुकाम आदि से अपने आपको बचा कर रखें। अपने मन से चिंताएं कम करें, स्वास्थ्य अपने आप बेहतर हो जाएगा।
- मिथुन - The Star
आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें, किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में भलाई है। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। नम्रता भरा व्यवहार बनाए रखें, अहंकार की भावना से रखने से आपका नुकसान हो सकता है। परिस्थिति को अनदेखा न करें, अपनी आंखें खुली रखें।
करियर: यदि कार्यक्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं तो अपने अहं भाव को त्याग कर अपना कौशल दूसरों को भी सिखाएं।
लव: निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें।
हेल्थ: किसी रोग से जूझ रहे हैं तो उसका उपचार शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी करें।
- कर्क - The Hanged Man
ऑफिस या घर के माहौल में मन नहीं लगेगा। आपको एक ब्रेक की जरूरत महसूस होगी। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। पुराने किए हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें, जितनी जरुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। रिश्तों में आपके जीवन में कई खुशियां हैं, उन्हें संजोएं।
करियर: कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत को बेकार न जाने दें। सोच समझ कर काम करें और अपना हक मांगने से न कतराएं।
लव: अपने आत्मसम्मान को बना कर ही कोई रिश्ता निभाएं।
हेल्थ: मौसम के कारण आज कुछ परेशानी हो सकती है।
- सिंह - The Hierophant
अपनी परिस्थितियों को किसी ओर की नजर से देखने की कोशिश करें। इससे आपको अपने लिए नई संभावनाएं नजर आएंगी। अपनी जरूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी जरूरतें आराम से पूरी होंगी। यह सोचें कि आप ऐसा क्या कर सकते हैं, जिससे किसी के जीवन में खुशियां आएं। अपने अलावा किसी और के बारे में भी सोचें। हर परिस्थिति को लेन -देन के नजरिए से न देखें।
करियर: कार्यक्षेत्र में आज किसी बात से समझौता न करें। वही करें जो आपको उचित लगता हो। धन लाभ के योग हैं।
लव: अपने जीवनसाथी से खुल कर बात करें, उन्हें समझने का प्रयास करें तभी परेशानियों का हल होगा।
हेल्थ: आज किसी की बात को दिल पर न लें कि इससे आपके स्वास्थ्य की हानि हो।
- कन्या - Nine of Cups
दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेगा। कोई भी निर्णय सोच समझ कर हर प्रकार से स्थिति का जायजा लेकर ही करें। बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्थ होगा। आज का दिन किसी नेक कार्य में अवश्य बिताएं, जैसे दान आदि। अपनी ऊर्जाओं का उचित आंकलन करके ही किसी नए प्रोजेक्ट या कार्य में लगाएं। रिश्तों के लिहाज से भी यह दिन सुखद रहेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल बन रही है। अपने किसी व्यवहार में अति न करें, संतुलन बनाए रखें।
लव: रिश्तेदारों की बातों में आकर अपने परिवार में कोई कड़वाहट न आने दें।
हेल्थ: आज अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं, स्वास्थ्य और निजी जीवन दोनों में लाभ होगा।
- तुला - Ace of Swords
परिस्थिति चाहे जितनी भी प्रतिकूल हो, आपकी मेहनत और विश्वास से आप उसमे भी निहित वरदान ढूंढ सकते हैं। वर्तमान में जीने का प्रयास करें, ऐसा न हो कि आप आज के सुंदर पलों को गवा दें और जीना ही भूल जाएं। अपने जीवन में आज अपने वरदान को देखने का प्रयास करें। आपके चारों ओर निहित आशीर्वाद और वरदान पहचानें, आपको बहुत से सुंदर अवसर मिल रहे हैं। जीवन में उन्नति के लिए, उन्हें जाने न दें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।
करियर: कार्यक्षेत्र में आप अपनी क्षमता से अधिक समय और मेहनत दे रहे हैं। अपनी मेहनत के अनुसार अपने वेतन को बढ़ाने के लिए बात अवश्य करें।
लव: अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
हेल्थ: स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा।
- वृश्चिक - Judgement
निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें, किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में भलाई है। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, किन्तु जिस प्रकार की सफलता आप ढूंढ रहे हैं। उसके लिए अपने कौशल से सबका भला करें, उसे अपने तक सीमित न रखें।
करियर: यदि कार्यक्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं तो अपने अहं भाव को त्याग कर अपना कौशल दूसरों को भी सिखाएं।
लव: अपने काम में इतना मग्न न हो जाएं कि अपने परिवार और प्रियजनों के लिए समय न निकाल पाएं।
हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो उसका उपचार शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी करें।
- धनु - Page of Swords
आज का दिन आपके लिए बहुत से विकल्प लाएगा। यदि जीवन में ऐसी स्थिति आपको निर्णय लेने कि आवश्यकता है, तो निर्णय वह लें जो आपके दिल से हो, न कि दिमाग से, सामाजिक रीतियों को ध्यान में रखकर नहीं। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं।
करियर: यदि कोई नया काम करना चाहते हैं तो आज उसके लिए अच्छा दिन है। किसी और की सलाह या मंजूरी के लिए इंतजार न करें, वह करें जो आपको उचित लगे।
लव: विवाह और प्रेम के मामले में बहुत सारे लोगों से सलाह लेने की बजाय अपनी अंतरात्मा की आवाज सुने कि क्या यह निर्णय आपके लिए उचित है या नहीं।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रोग से निजात के लिए अपने प्रयास करते रहें, जल्द ही सफलता मिलेगी।
- मकर - Four of Pentacles
दोस्तों के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी, लेकिन इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें, क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में जल्द ही परिस्थिति में बदलाव आएगा। पुरानी बातों और चीजों को जाने दें, ताकि कुछ नया उसकी जगह ले सके।
लव: बीती बातों को याद करके अपने वर्तमान के रिश्तों को खराब न होने दें।
हेल्थ: तनाव से बचें। मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है। अपना ध्यान रखें।
- कुंभ - Queen of Swords
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ के योग हैं। मेहनत फल लाएगी और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। अपने जीवन को दूसरों के लिए आदर्श बनाएं, लेकिन इस प्रक्रिया में अपने महत्व को कम न होने दें। दूसरों की सहायता करना अच्छी बात है, लेकिन अपना नुकसान करके किसी और की सहायता न करें। इससे किसी का भला नहीं होगा। मदद उसकी करें जो उसके योग्य हो।
करियर: यह अच्छा मौका है बॉस से तरक्की की बात करने का। अपने वेतन को लेकर कोई समझौता न करें।
लव: प्रियजनों के साथ सुंदर समय बिताने को मिलेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। तनाव के कारण डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न होने से पहले किसी अच्छे डॉक्टर या काउंसलर से मिलें।
- मीन - Temperance
किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न हों। रिश्तों के मामले में आज किस्मत साथ देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने आप में धीरज रखें और अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें, ताकि आपकी बात से अनजाने में किसी को चोट न पहुंचे। काम-काज में वृद्धि के आसार हैं।
करियर: बॉस या सहकर्मियों की डांट को अपने दिल से न लगाएं। अच्छे समय का इंतजार करें।
लव: रिश्तों में गहराई के लिए पारदर्शिता की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं तो आज यह ज्यादा परेशान कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qqt5qf
No comments