Breaking News

महिला खिलाड़ियों ने स्कोरबोर्ड पर गोल को 20% कम करके दिखाया, पुरुषों से कम आय का विरोध

खेल डेस्क. ब्राजील में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को पुरुषों के मुकाबले सालाना 20% कम कमाई होती है, जबकि काम दोनों का बराबर ही होता है। हाल ही में एक रिसर्च के दौरान यह खुलासा हुआ। महिला खिलाड़ियों ने इसका विरोध जताने के लिए शनिवार को पाओलिस्टा वुमन्स चैम्पियनशिप का फाइनल में गोल स्कोर भी 20% करके दिखाया। विरोध का यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा।

टूर्नामेंट के फाइनल में कोरिंथियन्स ने साओ पाओलोस को 3-0 से हराया था। मैच का पहला गोल शुरुआती पांचवें मिनट में विक्टोरिया अल्बुकर्क ने किया था, जिसे 20% कम करके स्कोरबोर्ड पर 0.8 दर्शाया गया।

स्टेडियम में रिकॉर्ड28,862 दर्शक पहुंचे

इसके बाद दूसरा गोल जूलियट ने किया, जिसे 1.6 दिखाया गया। मिलेन के द्वारा किए गए तीसरे गोल को स्कोरबोर्ड पर 2.4 दिखाया गया। मैच के दौरान रिकॉर्ड 28,862 दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे। ब्राजील में अब तक किसी भी महिला फुटबॉल मैच में इतने फैंस मौजूद नहीं रहे।

‘आज के समय यह विरोध जरूरी’

यह अनोखे तरीके का विरोध पाओलिस्टा फुटबॉल फेडरेशन (एफपीएफ) ने यूएन महिला और विज्ञापन एजेंसी बीईटीसी के साथ मिलकर किया। एफटीएफ की डायरेक्टर अलाइन पेलेग्रिनो ने कहा, ‘‘विरोध के इस अनोखे तरीके से यह सवाल किया जा रहा है कि महिलाओं को क्यों पुरुषों के मुकाबले कम मेहनताना दिया जाता है। यह आज के समय में बहुत जरूरी हो गया है।’’

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरिंथियन्स ने साओ पाओलोस को हराकर पाओलिस्टा चैम्पियनशिप जीती।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XmbVLJ

No comments