Breaking News

शमी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 7वें नंबर पर, मयंक सात स्थान की छलांग के बाद 11वें पायदान पर

खेल डेस्क.भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में 790 रेटिंग के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। ये उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। ये पहली बार है, जब शमी आईसीसी रैंकिंग में टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। टॉप टेन गेंदबाजों में शमी के अलावा जसप्रीत बुमराह चौथे और रविचंद्रन अश्विन दसवें स्थान पर है।

जसप्रीत के 802 रेटिंग प्वाइंट हैं तो वहीं अश्विन के खाते में 780 अंक हैं। इस लिस्ट में 908 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले नंबर पर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर टेस्ट में शमी ने शानदार गेंदबाजी की थी। मैच की दोनों पारियों में उन्होंने कुल सात विकेट झटके थे। इसी प्रदर्शन के बूते वो आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में 8 पायदान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर आए हैं।

टेस्ट रैंकिंग में विराट दूसरे स्थान पर बरकरार
बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में अभी भी ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पहले नंबर पर तोविराट कोहली दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। कोहली के खाते में 912 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली के बाद चेतेश्वर पुजारा 790 अंकों के साथ चौथे, 759 रेटिंग प्वाइंट के साथ अजिंक्य रहाणे पांचवें और रोहित शर्मा दसवें स्थान पर हैं। उनके खाते में 701 रेटिंग अंक हैं।

मयंक ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

इंदौर टेस्ट में शानदार दोहरा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। वो सात पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर आ गए हैं।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मोहम्मद शमी। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37d2tPC

No comments